नयी दिल्ली, 15 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि केंद्र में यदि उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को हर महीने 10 किलो राशन दिया जाएगा।
श्री खड़गे ने ट्वीट कर कहा "मोदी सरकार गरीबों को फ्री में 5 किलो राशन दे रही है लेकिन यदि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनती है तो हम गरीबों को हर महीने पांच नहीं 10 किलो राशन देंगे।"
इस बीच पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुफ्त राशन को लेकर कहा कि यह गरीबों का हक है और कांग्रेस ने ही गरीबों को तो हक दिया है। उन्होंने कहा "जनता को राशन मिलता है क्योंकि इस देश में हर नागरिक को भोजन का अधिकार मिला हुआ है। अनाज किसानों का उगाया हुआ, वितरण में खर्च होने वाला धन जनता का, क्या भाजपा सरकार जनता का थोड़ा सा धन जनता पर खर्च करके उसे ही बंधक बनाना चाहती है।"
उन्होंने कहा "महात्मा गांधी जी कहते थे कि सरकार का काम है सबसे गरीब के आंसू पोंछना।आज उसका एकदम उल्टा हो रहा है। जो गरीब है, उसका जीना मुश्किल हो गया है।"
.साहू
कड़वा सत्य
सरकार बनने पर कांग्रेस भी देगी लोगों को राशन

K
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

