साहित्य सभी को जोड़ता है-प्रतिभा राय

Wasim13 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 12 मार्च (कड़वा सत्य) साहित्य अकादमी पुरस्कार अर्पण समारोह की मुख्य अतिथि प्रख्यात ओड़िया लेखिका प्रतिभा राय ने कहा कि साहित्य सभी को जोड़ता है‌ और अन्य की तरह वह विभाजन की बात कभी नहीं करता है।
साहित्य अकादमी के विश्व के सबसे बड़े साहित्योत्सव के दूसरे दिन भारतीय भाषाओं के 24 लेखकों के पुरस्कार अर्पण समारोह को संबोधित हुए सुश्री राय ने कहा कि लेखन हमेशा सार्वभौमिक होता है और विभिन्न बदलावों के दौर में भी अपनी चमक नहीं खोता। सारी भारतीय भाषाएँ हमें ताकत प्रदान करती है और प्यार की भाषा बोलने के लिए तैयार भी करती है।

Share:

Comments

Leave a comment