सिक्किम के दोरजी त्सेरिंग लेपचा ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

Wasim12 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 12 मार्च (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सिक्किम से नवनिर्वाचित
दोरजी त्सेरिंग लेपचा को मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई।
श्री धनखड़ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर जारी संदेश में यह जानकारी दी।
श्री लेपचा को संसद भवन में उप सभापति के कार्यालय में शपथ दिलाई गई। उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
इस अवसर पर श्री लेपचा के परिजन और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। श्री लेपचा भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सिक्किम से चुने गए हैं।
सत्या, उप्रेती

Share:

Comments

Leave a comment