नयी दिल्ली, 17 जून (कड़वा सत्य) अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर पहल (आईसीईटी) पर भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा पर आए श्री सुलिवन ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों -विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरसंचार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) पर पहल में प्रगति के बारे में जानकारी दी।
श्री मोदी ने भारत एवं अमेरिका के बीच सभी क्षेत्रों में बढ़ती द्विपक्षीय साझीदारी की गति और पैमाने और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के मेल पर संतोष व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति जोसेफ आर बाइडेन के साथ अपनी सकारात्मक बातचीत को याद किया। प्रधानमंत्री ने वैश्विक कल्याण के लिए व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझीदारी को मजबूत करने तथा नए कार्यकाल में इसे और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
.
कड़वा सत्य
सुलिवन ने मोदी से की मुलाकात


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

