नयी दिल्ली 03 जून (कड़वा सत्य) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में उल्लेखनीय सेवा के लिए संयुुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत मेजर राधिका सेन को सम्मानित किया है।
सेना ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि मेजर राधिका सेन ने यहां जनरल पांडे से मुलाकात की। जनरल पांंडे ने ‘संंयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिलने पर मेजर सेन की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेजर सेन ने भारतीय सेना के मूल्यों को बढावा देते हुए अन्य महिला अधिकारियों को भी शांति सेना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
मेजर सेन को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने यह पुरस्कार प्रदान किया था।
कड़वा सत्य
सेना प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत मेजर राधिका को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

