नयी दिल्ली 08 मई (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने भारत की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता पर अपने सहयोगी संगठन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्राेदा की आपत्तिजनक टिप्पणी से स्वयं को अलग कर लिया है।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जय रमेश ने बुधवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस स्वयं को श्री पित्रोदा की टिप्पणी से अलग करती है। उन्होंने कहा, “सैम पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएँ दी गई हैं, वह अत्यंत गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।”
श्री पित्रोदा को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु और मार्गदर्शक माना जाता है। वह राजीव सरकार में प्रधानमंत्री के सलाहकार रहे हैं।
सत्या,
कड़वा सत्य
सैम पित्रोदा के बयान से किनारा किया कांग्रेस ने


Punjab Monsoon Health Alert: डेंगू, मलेरिया और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा

Punjab Ration News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 2,800 नए राशन डिपो लाइसेंस बांटे, 5.5 लाख कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

E20 Petrol News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, ऑनलाइन याचिका के समर्थन की अपील

