नयी दिल्ली, 06 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंस गंगा अहीर ने पिछड़े वर्ग के सभी मतदाताओं से मतदान कर अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है।
आयोग की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार श्री अहीर ने कहा है कि मताधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त एक असरदार और संवैधानिक अधिकार है। लोकसभा का चुनाव एक राष्ट्रीय पर्व है जो लोकतंत्र की मजबूती के लिये मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया था जिसके माध्यम से पिछड़े वर्गों को संवैधानिक अधिकार दिया गया है। इसके माध्यम से पिछड़े वर्गों के अधिकारों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है।
श्री अहीर ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, राष्ट्रहित और लोकतंत्र की मजबूती के लिये पिछड़ी जातियाें के सभी मतदाताओं को अपने संवैधानिक अधिकारों को प्रयोग करते हुये मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।
श्रवण,
कड़वा सत्य
हंस गंगा अहीर ने की पिछड़े वर्ग के मतदाताओं से वोट डालने की अपील

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

