बांदा: जिले के प्रशासनिक अमले में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जनहित और कार्यहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नवागत डिप्टी कलेक्टरों एवं पूर्व से तैनात उपजिलाधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए।इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद सदर,पैलानी,अतर्रा और बबेरू तहसीलों में नई जिम्मेदारियां तय हो गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार नवीन प्रसाद को उपजिलाधिकारी सदर,भूपेन्द्र सिंह को उपजिलाधिकारी पैलानी,शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को उपजिलाधिकारी अतर्रा, प्रीति तिवारी को डिप्टी कलेक्टर (राजस्व),पूनम गौतम को उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर तथा अंकित वर्मा को उपजिलाधिकारी न्यायिक बबेरू के पद पर तैनात किया गया है।

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पद का कार्यभार संभालें और कार्यभार ग्रहण करने की अनुपालन आख्या उसी दिन जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।
सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने, राजस्व कार्यों में तेजी लाने और आम जनता को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।नई तैनाती के बाद संबंधित तहसीलों में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
नवीन प्रसाद – उपजिलाधिकारी, सदर बाँदा
भूपेन्द्र सिंह – उपजिलाधिकारी, पैलानी
शैलेन्द्र कुमार मिश्रा – उपजिलाधिकारी, अतर्रा
प्रीति तिवारी – डिप्टी कलेक्टर (राजस्व), बाँदा
पूनम गौतम – उपजिलाधिकारी न्यायिक, सदर बाँदा
अंकित वर्मा – उपजिलाधिकारी न्यायिक, बबेरू
जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।





