Bihar Electricity News: राज्य में गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति करने हेतु सभी ग्रिड उपकेंद्रों का अनुरक्षण कार्य पूरा कर लिया गया। बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी मुख्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों के अभियंताओं के द्वारा संयुक्त रूप से विगत माह में 157 ग्रिड उपकेंद्रों में विभिन्न प्रकार के लगभग 445 पावर ट्रांसफॉर्मरों एवं सम्बंधित इलेक्ट्रिकल उपकरणों का अनुरक्षण किया गया है। बदलते हुए मौसम में उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति हेतु विद्युत संयत्रों के अनुरक्षण का कार्य आवश्यक हो जाता है। कंपनी के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रिड उपकेन्द्रों में सुरक्षित, विश्वसनीय और कुशल संचालन सुनिश्चित करने के लिए, सबस्टेशन उपकरणों का नियमित निरीक्षण किया जाता है ताकि उनकी चालू स्थिति की निगरानी की जा सके, समस्याओं का पता लगाया जा सके और दोषों का तुरंत समाधान किया जा सके। सामान्यतः ग्रिड उपकेन्द्रों में सबस्टेशन उपकरणों का पूर्ण रखरखाव शीतकालीन सत्र में किया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को हमेशा निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सके l ग्रिड उपकेंद्र के अभियंताओं द्वारा एसएलडीसी से ट्रांसफार्मर का ससमय शट डाउन लिया जाता है एवं ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस (जैसे-नट बोल्ट कसना, ट्रांसफार्मर के बॉडी एवं बुश पर जमी धूल-कण की सफाई,तेल के रिसाव की मरम्मति,सिलिका जेल के स्वस्थता की जांच, कंजरवेटर टैंक के ओलटीसी टैंक में ऑयल लेवल की जांच, ट्रांसफार्मर से जुड़े संबंधित कंट्रोल पैनल में लगे स्विच, आमीटर, वोल्टमीटर, आदि की साफ सफाई एवं जांच) का कार्य किया जाता है। इस अनुरक्षण के दौरान संचरण लाइन से जुड़ें संबंधित अभियंताओं के द्वारा लाइन का टावर टू टावर पेट्रोलिंग की जाती है,जिसमें जंपर टाइटनिंग,मिसिंग टावर मेंबर को लगाना, क्रॉस, टावर पे चढ़ रहे जंगली लताओं को हटाना आदि का कार्य किया जाता है।
Bihar Electricity News: बिहार में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, ग्रिड उपकेंद्रों का अनुरक्षण कार्य पूरा


IMC Gaya पर सरकार का बड़ा फोकस! BIADA MD ने किया साइट इंस्पेक्शन, निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

उत्तरप्रदेश: मेले में झूले को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुआ पथराव; 13 गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: सेवा सुरक्षा और मानदेय को लेकर स्ववित्तपोषित शिक्षक लामबंद, सीएम को भेजा ज्ञापन

