औरंगाबाद। मोबाइल लूट-पाट के आरोप में दो युवकों को उपहारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। तथा एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है। घटना उपहारा थाना क्षेत्र के हामिदनगर बनरा की है।

जहां गुरूवार की रात क़रीब आठ बजे शौच के लिए गए हामिदनगर बनरा गांव निवासी रामनाथ पासवान के पुत्र मनीष कुमार पुत्र से बाइक सवार दो युवक और एक विधि विरुद्ध किशोर मोबाइल लूटपाट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के बलौरा गांव निवासी रोहित कुमार एवं नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के छह घंटे में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से लूटपाट की मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।