मोतिहारी: सुगौली में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुडला वार्ड-06 निवासी 24 वर्षीय रुपेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम सिकरहना पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को पुल से नदी में कूदते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण तत्काल उसकी तलाश नहीं हो सकी।
शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में शव उतराता देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक की पहचान उमेश साह के पुत्र रुपेश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के चचेरे भाई अंकुश कुमार ने





