फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी तैयारियां युद्धस्तर पर कराई जा रही हैं.

गुरुवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, वीआईपी रूट, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट और यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. वीआईपी मूवमेंट, आमजन की सुविधा, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

25 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. अब लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री के दौरे और उनके संभावित संबोधन व घोषणाओं पर टिकी हैं.