Har Ghar Nal Ka Jal Yojana: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग स्थित 'संकल्प' में रिमोट के माध्यम से 'हर घर नल का जल' निश्चय अन्तर्गत 7,166 करोड़ 6 लाख रूपये लागत की जलापूर्ति योजनाओं / भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रूपये लागत की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने बताया कि राज्य के लोगों को नियमित व निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। पेयजल गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य सरकार सभी ग्रामीण परिवारों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जलापूर्ति कर रही है जो राष्ट्रीय औसत से 16 लीटर अधिक है। 'हर घर नल का जल' निश्चय अन्तर्गत निर्मित सभी जलापूत्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की 'हर घर नल का जल' योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है उसे ससमय पूर्ण करें। 'हर घर नल का जल' योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करते रहें। सभी चीजों का मेंटेनेंस हो। हमलोगों का उद्देश्य है कि लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव श्री संजीव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी जुड़े हुये थे।
Har Ghar Nal Ka Jal Yojana: CM नीतीश का बड़ा ऐलान! 'हर घर नल का जल' में नया रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट


उत्तर प्रदेश: बलिया में NSUI का फूटा गुस्सा, पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का निकाला अर्थी, फूंकने का प्रयास, पुलिस से तीखी झड़प

उत्तर प्रदेश: पेपर लीक के विरोध में सहारनपुर में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़: डोंगरगढ़ में वायरल CCTV वीडियो से हड़कंप, दिनदहाड़े चोरी करते दिखा नाबालिग; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

