मंदसौर में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के बाद अब मृतक के परिजनों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया,न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने शव को गांधी चौराहे पर रखकर प्रदर्शन किया,प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने प्रशासन और राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप लगाए और आरोपियों के कथित अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की दरअसल, मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था...

 

इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई घटना के बाद अब मृतक के परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्रशासन से न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए,मृतक के परिजन शव लेकर मंदसौर के गांधी चौराहे पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विवाद से जुड़े आरोपियों ने शासकीय भूमि पर कथित तौर पर अतिक्रमण कर रखा है।

 

,इस अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर परिजन लगातार राजस्व विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे,परिजनों का आरोप है कि दलौदा तहसीलदार के समक्ष भी मामले को लेकर शिकायत की गई, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई, परिजनों का कहना है कि राजस्व विभाग की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया,और उनकी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।

 

परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन समय रहते कथित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता, तो विवाद को बढ़ने से रोका जा सकता था, अब हत्या के बाद परिजन आरोपियों के कथित अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं,गांधी चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे,अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों से चर्चा की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया,आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने अपना धरना समाप्त कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।