मध्यप्रदेश: मंदसौर में गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, 10 दुकानों के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

Wasim23 September 20261 min read0 viewsदेश
मध्यप्रदेश: मंदसौर में गरजा मोहन सरकार का बुलडोजर, 10 दुकानों के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर में मोहन यादव सरकार का बुलडोजर गरजा है... मल्हारगढ़ के नापाखेड़ा चौपाटी पर शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। अलसुबह प्रशासन और पुलिस की टीम पांच बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और करीब 10 दुकानों के बाहरी हिस्से में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

बताया जा रहा है कि नापाखेड़ा चौपाटी पर शासकीय जगह पर पक्के निर्माण किए गए थे। प्रशासन के अनुसार, चौपाटी पर बने शौचालय को हटाकर पक्की दुकानों का निर्माण किए जाने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पांच बुलडोजर की मदद से करीब 10 दुकानों के बाहरी हिस्से को हटाया गया। प्रशासन के मुताबिक, कार्रवाई के बाद करीब 60 लाख रुपए की शासकीय संपत्ति को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। वहीं, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान एक अतिक्रमणकर्ता द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने का प्रयास किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। नापाखेड़ा चौपाटी पर हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल का माहौल रहा। प्रशासन का कहना है कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई है।

Share:

Comments

Leave a comment