मध्यप्रदेश: बारिश ने खोली सड़क की पोल: पुराना बंजारी माता मार्ग पर कीचड़ और झाड़ियों से परेशान रहवासी

शिवपुरी: नगर के वार्ड क्रमांक 02 में स्थित पुराना बंजारी माता मार्ग इन दिनों बदहाली की स्थिति से गुजर रहा है। बारिश के बाद मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसके चलते स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को मजबूरी में कीचड़ के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग पर बारिश का पानी जमा होने के साथ ही मिट्टी और गंदगी के कारण सड़क पूरी तरह फिसलन भरी हो गई है। पैदल चलने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है, वही मार्ग बिल्कुल बंद हो गया है दोनो तरफ बड़ी बड़ी झाड़िया उग आई है
रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी
पुराना बंजारी माता मार्ग स्थानीय लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण रास्ता है। वार्ड के रहवासियों सहित इस मार्ग से आने-जाने वाले अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासी नगर परिषद को आवेदन भी दे चुके है इसके बाबजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया है कीचड़ के कारण लोगों के कपड़े और जूते खराब हो रहे हैं तथा बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को रास्ते से निकलने में विशेष दिक्कत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि बारिश के दौरान मार्ग की स्थिति हर बार खराब हो जाती है। यदि सड़क की उचित मरम्मत, जल निकासी और आवश्यक निर्माण कार्य समय पर कराया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है।
नागरिकों ने की समस्या के समाधान की मांग
स्थानीय रहवासियों ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और नगर परिषद से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर मार्ग से कीचड़ हटवाया जाए तथा जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए उचित जल निकासी की व्यवस्था की जाए।