नरसिंहपुर : जिले के गोटेगांव में राशन उपभोक्ताओं को 5 माह से राशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने अनुविभाग्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राशन की मांग की है जिस पर अधिकारियों ने जांच करा कर जल्द राशन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है ।

जानकारी अनुसार गोटेगांव नगर के गुरुनानक वार्ड, पटेल वार्ड, बजरंग वार्ड तथा गौरादेवी वार्ड के विभिन्न पात्र उपभोक्ताओं को विगत कई वर्षों से टॉकीज के पास स्थित महिला प्राथ.सह.उप, भंड़ार मर्यादित से शासन के आदेश अनुसार उचित मूल्य एवं निशुल्क राशन में गेहूं, चावल, नमक व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता रहा है । और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है ।

लेकिन यहा पर इन चार वार्डो में निवास कर रहे कुछ उपभोक्ताओं को विगत 5 महीने से राशन ही नहीं दिया गया जिसको लेकर आज वार्डो की महिलाओं ने अनुविभाग्य अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर जनसुनवाई के दौरान एक शिकायत दी है कि राशन वितरण करने वाला कर्मचारी प्रत्येक महीने उनके अंगूठे का फिंगर लगवा कर उनके राशन कार्डो पर चढ़ाकर उन्हें जाने की बोल देता था और राशन आने पर दिए जाने की बोलता था

लेकिन 5 माह बीतने को है और उन्हें आज दिनांक तक राशन नहीं दिया गया। जिसके कारण उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही महिलाओं का यह भी आरोप है कि कर्मचारी द्वारा राशन मांगने पर अभद्रता पूर्वक बात की जाती है । और कहता है कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ लेगा जहां शिकायत करना है कर दो ।

वही इस मामले को लेकर अनुविभागी अधिकारी संघमित्रा गौतम ने कहां है कि महिलाओं द्वारा आज शिकायत दी है । जिसको लेकर GSO को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं इस दुकान कि पहले भी शिकायत आई थी ओर नोटिस दिया गया था जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है जल्द कार्यवाही की जाएगी ।