उत्तरप्रदेश: भाई को बचाने पहुंचे युवक पर तमंचे से फायर!जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार,अवैध असलहा बरामद

बांदा: भाई के साथ मारपीट की खबर सुनकर उसे बचाने पहुंचे युवक पर तमंचे से फायर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है।घटना के बाद हरकत में आई बिसंडा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भाई को बचाने पहुंचा तो तमंचे से किया फायर!
पुलिस के मुताबिक,कस्बा ओरन निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई कि बीती रात उसके भाई के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की।आरोप है कि जब कुलदीप अपने भाई को बचाने पहुंचा,तो आरोपी ने उस पर अवैध तमंचे से फायर कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।सूचना मिलते ही बिसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलू उर्फ नीरज पुत्र हरिनारायण,निवासी कस्बा बिसंडा,थाना बिसंडा,जनपद बांदा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा,चार जिंदा कारतूस,एक मिस कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने मुकदमा संख्या 463/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109, 115(2),352,351(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी,उपनिरीक्षक बुद्धी सागर,कांस्टेबल अनिल पटेल और कांस्टेबल अरुण गुप्ता शामिल रहे।