उत्तर प्रदेश: रायबरेली में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना

News Desk29 September 20261 min read0 viewsदेश
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज: 23 अक्टूबर को होगा मतदान, आज जारी होगी अधिसूचना

रायबरेली: उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखनऊ खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई। इसमें चुनाव से जुड़ी समितियों के कार्यों और जिम्मेदारियों की रूपरेखा तय की गई।

​बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद के खंड स्नातक की 05 और खंड शिक्षक की 06 सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है। इन रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

​मुख्य चुनाव कार्यक्रम एक नजर में:

  • ​अधिसूचना जारी होना: 29 सितंबर 2026
  • ​नामांकन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026
  • ​नामांकन पत्रों की जांच (संवीक्षा): 07 अक्टूबर 2026
  • ​नाम वापसी की अंतिम तिथि: 09 अक्टूबर 2026
  • ​मतदान: 23 अक्टूबर 2026 (सुबह 08:00 से शाम 04:00 बजे तक)
  • ​मतगणना: 27 अक्टूबर 2026
  • ​निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति: 31 अक्टूबर 2026

​आचार संहिता और कंट्रोल रूम सक्रिय

​जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरा करें।

​चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए 0535-2204086 और 0535-2204089 पर संपर्क किया जा सकता है।

​इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एएसपी आलोक सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी और प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment