गोरखपुर: महानगर के रिहायशी इलाके में उस समय अफरा तफरी माहौल उत्पन्न हो गया जब एक तारपीन और पेंट की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि कई थानों की फोर्स और कई दमकल की गाड़ियों को लगाना पड़ा। घंटो मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है।

मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर का है जहां पर श्री कृष्णा बिल्डिंग मटैरियल नाम से संचालित एक फॉर्म में लगभग 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की आधा दर्जन से आदि बड़ी गाड़ियों ने घंटो मशक्कत के बाद आग को किसी तरह नियंत्रित किया। यह फॉर्म कृष्ण गुप्ता नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है इसके वहां चारकोल तारपीन और पेंट आदि बनाने का कार्य किया जाता था। आग लगने के कुछ देर बाद जोरदार धमाके की भी आवाज आई। जिससे अगल-बगल के घरों से लोगों को निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर एसडीएम सदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अग्निशमन विभाग की टीम मुस्तैद दिखी। स्थानीय लोगों की माने तो रिच इलाके में संचालित फैक्ट्री को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने विरोध भी दर्ज कराया लेकिन प्रशासनिक मिली भगत से फैक्ट्री का संचालन निर्बाद रूप से जारी रहा।

पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि घटना की सूचना के बाद से मौके पर राहत बचाव कार्य लगातार जारी है और लगभग लगभग आग पर काबू पाया जा सका है लेकिन किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि नहीं हुई है आग बुझाने के बाद आग लगने के कर्म की जांच की जाएगी, वहीं उन्होंने बताया कि रिहायशी इलाके में चल रहे इस तरह के फैक्ट्री की भी जांच कराई जाएगी। वहीं एसडीएम सदर गजेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग चार दमकल की गाड़ियों को लगाया जा चुका है और अब केमिकल के माध्यम से आग पर काबू पाया जा रहा है आग बुझाने के बाद ही अग्निशमन विभाग की टीम जांच कर आग लगने के कर्म का स्पष्ट आकलन और नुकसान के बारे में बता पाएगी।