उत्तरप्रदेश: घर से निकला था सफाईकर्मी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश... परिवार में मचा कोहराम

News Desk18 September 20261 min read0 viewsदेश
उत्तरप्रदेश: घर से निकला था सफाईकर्मी, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश... परिवार में मचा कोहराम

बांदा। घर से निकले 38 वर्षीय सफाईकर्मी की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।पल्हरी के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची,परिवार में चीख-पुकार मच गई।कुछ ही देर में घर का माहौल मातम में बदल गया।कालिंजर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव निवासी अजय (38) पुत्र रामबिशाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नवाब टैंक के पास बसुंधरा नगर में किराये के मकान में रहता था।अजय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था।जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम अजय घर से निकला था। इसके बाद बड़ा बाईपास पल्हरी के नजदीक रेलवे ट्रैक पर उसकी मौत हो गई।

ट्रैक से गुजर रहे रेलवे प्वाइंटमैन मनोज कुमार की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए।इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान अजय के रूप में की।अजय की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।जिस घर से वह शाम को निकला था,वहां कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत की खबर पहुंची तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से मचा हड़कंप

प्वाइंटमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया।सोशल मीडिया पर फोटो प्रसारित होने के बाद मृतक की पहचान हो सकी।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment