नयी दिल्ली, 22 जून (कड़वा सत्य) अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने रोगियों को सरलता, कुशलता और बाधारहित सेवाएं देने के लिए एक ऐप 'रूझ' जारी किया है जिससे घर बैठे ओपीडी में पंजीकरण कराया जा सकता है।
संस्थान की निदेशक डाॅ. (प्रो) तनूजा नेसरी ने शनिवार को यहां ऐप का लोकार्पण करते हुए कहा कि रोगियों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। इससे रोगियों को धूप, बरसात, सर्दी में होने वाली असुविधाओं से बचाया जा सकेगा और रोगियों की बेहतर सेवा मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में संस्थान ने दवाओं के वितरण में लगने वाले समय को काम करने के लिए भी कुछ नए काउंटर का शुभारम्भ किया है। संस्थान के इन कदमों से मरीज़ों को आने वाले समय में और अधिक लाभ होगा एवं बड़ी संख्या में मरीज़ों का इलाज संभव हो पाएगा।
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में ओपीडी के ऐप ' रूझ 'का लोकार्पण

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

