अलीपुर पेंट कारखाने में आग से मौत पर दिल्ली सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस

Wasim24 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 23 फरवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक कारखाने में आग लगने से कई श्रमिकों की मौत के हादसे पर दिल्ली सरकार को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है।
आयोग ने घटना से संबंधित मीडिया की रपटों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्यवाही शुरू की है। आयोग ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा है कि घटना के बारे में मीडिया की रिपोर्टें यदि सही हैं “तो यह पीड़ितों के मानव अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है।”

Share:

Comments

Leave a comment