आध्यात्मिकता, सेवा, करुणा के प्रकाश स्तंभ थे श्रीमत स्वामी स्मरणानंद: धनखड़

Aasim27 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 27 मार्च (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी आध्यात्मिकता, सेवा और करुणा के प्रकाश स्तंभ थे।
श्री धनखड़ ने बुधवार काे यहां जारी एक संदेश में कहा कि  कृष्ण मठ और  कृष्ण मिशन के अध्यक्ष के रूप में, स्वामी जी ने मानवता की सेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता से अनगिनत लोगों के जीवन पर एक अमिट छाप छोड़ी।
उप राष्ट्रपति ने कहा, “ स्वामीजी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उनकी दयालुता और अंतर्दृष्टि भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक शाश्वत स्रोत बन सकती है। ओम शांति।”
 कृष्ण मिशन के स्वामीजी का कल देर निधन हो गया।
सत्या,  
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment