आम आदमी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर फिर होगी बैठक: वासनिक

Wasim8 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 08 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक ने कहा है कि इंडिया गठबंधन के घटक दल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सोमवार को हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और इस मामले को लेकर दोनों दलों के नेता फिर बैठक करेंगे तथा उसी में अंतिम फैसला किया जाएगा।
श्री वासनिक ने कहा कि दोनों दलों के नेताओं की गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर ढाई घंटे तक बैठक चली। गठबंधन को लेकर चर्चा विस्तार से हुई है और इस बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का मजबूत तथा महत्वपूर्ण हिस्सा है और इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देगा।

Share:

Comments

Leave a comment