आयुष मंत्रालय का आरआईएस के साथ समझौता

Wasim28 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली,27 फरवरी (कड़वा सत्य)केंद्रीय आयुष मंत्रालय और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने यहां बताया कि यह समझौता आयुष सेवा क्षेत्र का अवलोकन सामने लाएगा और आरआईएस के साथ अकादमिक सहयोग को जारी रखने का काम करेगा। आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और आरआईएस के महानिदेशक प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने हस्ताक्षर किये।
मंत्रालय ने कहा कि यह समझौता राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान, नीति संवाद और प्रकाशन और भारतीय पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में क्षमता निर्माण के लिए अकादमिक सहयोग और सहयोग को मजबूत करेगा।
सत्या,आशा

Share:

Comments

Leave a comment