करदाताओं के पैसे को सामाजिक क्षेत्र में लगा रही है सरकार: ठाकुर

Wasim27 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 27 फरवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को फिक्की के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।
श्री ठाकुर ने इस अवसर पर ‘विकसित भारत@2047: विकसित भारत और उद्योग’ विषय पर बोलते हुए सबसे पहले करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि ईमानदार करदाताओं के कारण ही सरकार संग्रह की गई राशि के पैसे-पैसे को सीधे सामाजिक क्षेत्र की तरफ मोड़ने में समर्थ हुई है। उन्‍होंने कहा कि पहले जब आवंटित धन का केवल एक हिस्‍सा ही इच्छित लाभार्थियों तक पहुंच रहा था, आज सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जारी किया गया सारा पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचे।
यूपीआई को अपने वादों को पूरा करने के सरकार के संकल्प का एक उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि जब यूपीआई लॉन्च किया गया था तो इसकी प्रभावशीलता के बारे में बहुत सारे संदेह व्‍यक्‍त किए गए थे, लेकिन आज यूपीआई ने समाज के सभी वर्गों और देश के सभी कोनों में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज समस्‍त वैश्विक डिजिटल भुगतान का 46 प्रतिशत भारत में किया जाता है और दुनिया हमारी तकनीकी क्षमता के लिए हमारी ओर देख रही है।
उन्हाेंने गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया।
श्री ठाकुर ने देश की उद्योग जगत की हस्तियों से निवेश करने के इच्छुक लोगों के साथ साझेदारी करने और भारत की प्रतिभाओं और क्षमताओं का दोहन करने का आह्वान किया।
संजीव

Share:

Comments

Leave a comment