कांग्रेस ने किया अग्निवीर योजना के खिलाफ प्रदर्शन

Wasim12 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने सरकार की अग्निवीर योजना का विरोध करते हुये मांग की है कि उन 1.5 लाख युवकों को सेना की नौकरी दी जानी चाहिए जिन्होंने सेना में भर्ती के लिए हुई परीक्षा को उत्तीर्ण किया है लेकिन अग्निवीर योजना के कारण उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया।
कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि अग्निवीर योजना को तत्काल खत्म किया जाना चाहिए। पार्टी ने यह भी कहा कि करीब 1.5 लाख युवकों ने 2019 से 2022 के दौरान जारी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए लेकिन जून 2022 में अग्निवीर योजना शुरू होने के बाद इन सभी चयनित युवकों को सेना और वायुसेना में शामिल करने से इनकार कर दिया गया।

Share:

Comments

Leave a comment