नयी दिल्ली 13 मई (कड़वा सत्य) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास में मारपीट के संबंध में पुलिस को फ़ोन पर शिकायत करने के बाद आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाना आई, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने कहा कि पुलिस को सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ मुख्यमंत्री आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी मौक़े पर पहुँचे। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाना आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
केजरीवाल आवास पर मारपीट मामले में मालीवाल पहुंची थाने, शिकायत नहीं करायी दर्ज : पुलिस

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज, 10 लाख के बोझ में किराना दुकानदार ने की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश: शिक्षक की गोली मारकर स्कूल के सामने दिनदहाड़े की हत्या, गोलीकांड से मच गया हड़कंप

