केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

Wasim12 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अयोध्‍या पहुंचकर भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए।
श्री केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा “माता-पिता और अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अयोध्या जी पहुँचकर श्रीराम मंदिर में रामलला जी के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवंत जी एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें। जय श्री राम।”

Share:

Comments

Leave a comment