केजरीवाल को दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत नहीं

Wasim27 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 27 मार्च (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय से बुधवार को राहत नहीं मिली।
श्री केजरीवाल की ओर से न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालस (ईडी) द्वारा उन्हें गिरफ्तार किये जाने को चुनौती दी गयी थी और राहत की अपील की गयी थी। उच्च न्यायालय इस मामले की सुनवाई अब तीन अप्रैल को करेगा
ईडी ने इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिये न्यायालय से समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
गौरतलब है कि श्री केजरीवाल को उनकी सरकार की विवादास्पद आबकारी नीति से जुड़े घोटाले में धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ईडी ने इससे पहले केजरीवाल सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया, आप नेता एवं सांसद   सिंह, तेलंगाना की विधायक के कविता और कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ईडी मामलों की सुनवाई करने वाली राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को 28 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में भेजा है।
 . श्रवण
कड़वा सत्य

Share:

Comments

Leave a comment