नयी दिल्ली 30 मई (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की पांच हजार साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और आज की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
उत्तराखंड के दौरे पर गये श्री धनखड़ ने सपत्नीक डा सुदेश धनखड़ के साथ नैनीताल जिले में श्री कैंची धाम में बाबा श्री नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और आश्रमवासियों के साथ समय व्यतीत किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा की इस पवित्र जगह पर आकर मन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना में बढ़ोतरी हुई है।
श्री कैंची धाम में ‘महाराज जी’ के दर्शन कर श्री धनखड़ ने कहा कि इस जगह आकर उन्हें धार्मिकता, उदात्तता और आध्यात्मिकता के संगम का आभास हुआ है। उन्होंने कहा, “ये वो जगह है जहाँ ऐसे महापुरुष हुए हैं जिनके द्वारा निर्धारित उच्चतम सिद्धांत सभी के लिए अनुकरणीय हैं।”
भारत की उत्कृष्ट सांस्कृतिक विरासत की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की पांच हजार साल की सांस्कृतिक विरासत दुनिया में बेमिसाल है और आज की वैश्विक समस्याओं के समाधान में भारतीय संस्कृति एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
इससे पूर्व हल्द्वानी आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह एवं उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया।
सत्या,
कड़वा सत्य
कैंची धाम आकर अभिभूत हूँ: धनखड़

बिहार ने Bauma CONEXPO INDIA 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक ताकत, निवेशकों के सामने खोले बड़े अवसर

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

