नयी दिल्ली 30 मई (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गोवा के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है।
उपराष्ट्रपति सचिवालय में बृहस्पतिवार को यहां बताया कि गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर श्री धनखड़ ने राज्य के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की है।
श्री धनखड़ ने कहा, “गोवा राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि अपने नैसर्गिक तटीय सौंदर्य, समृद्ध परंपराओं और आतिथ्य सत्कार से गोवा भारत की सांस्कृतिक विविधता में विशिष्ठ स्थान रखता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं गोवा की समृद्धि और निरंतर प्रगति तथा प्रसन्नता की कामना करता हूं।”
सत्या,
कड़वा सत्य
गोवा राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने

मध्यप्रदेश: सचिव-रोजगार सहायक नहीं मिले तो सरपंच ने पंचायत भवन में जड़ दिया ताला, ग्रामीणों के काम अटके

मध्यप्रदेश: राजगढ़ में कोटरा जोड़ पर सड़क हादसा बाइक सवार घायल, नरसिंहगढ़ अस्पताल में कराया भर्ती

मध्यप्रदेश: फर्जी NHM डिप्टी डायरेक्टर बनकर ट्रांसफर के नाम पर 2.60 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

