चुनाव आयुक्त गोयल ने इस्तीफा दिया

Wasim10 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 09 मार्च (कड़वा सत्य) एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु ने श्री गोयल का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
यह जानकारी विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर दी है।
श्री गोयल के अचानक पद से इस्तीफा देने से तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही रह गए हैं। श्री गोयल के इस्तीफा देने से पहले ही आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था।
संजीव , डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment