नयी दिल्ली, 09 मई (कड़वा सत्य) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष निवास गोयल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की तानाशाही को हराने का आह्वान करते हुए कहा कि हर चुनाव में भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और जीतने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र से गायब हो जाते हैं।
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के आईपी एक्सटेंशन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों के साथ जन संवाद किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष निवास गोयल ने कहा कि हर चुनाव में भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और जीतने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र से गायब हो जाते हैं। इसलिए भाजपा को हर चुनाव में अपना उम्मीदवार बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसके विपरीत, आम आदमी पार्टी ने हमेशा जनता की भलाई को पहली प्राथमिकता दी है।
चुनाव में भाजपा की तानाशाही को हराएं : निवास गोयल

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

