छोटे उद्यमों और स्टार्टअप इकोसिस्टम से फायदा उठा रही है सेना: जनरल पांडे

Wasim27 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 26 फरवरी (कड़वा सत्य) सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि सेना क्षमता विकास और आत्मनिर्भरता के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम दोनों से फायदा उठा रही है ।
जनरल पांडे ने सोमवार को पुणे में मोशी के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी कन्वेंशन सेंटर में महाराष्ट्र एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) रक्षा प्रदर्शनी 2024 का दौरा किया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी में महाराष्ट्र के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निजी कंपनियों, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) प्रयोगशालाओं और रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (डीपीएसयू) की स्वदेशी क्षमताओं तथा नवाचारों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment