जामताड़ा रेल दुर्घटना पर धनखड़ ने जताया शोक

Wasim29 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 28 फरवरी (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने झारखंड के जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है।
श्री धनखड़ बुधवार देर शाम यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह जामताड़ा में हुई रेल दुर्घटना में जन- हानि से स्तब्ध हैं।
उन्होंने कहा," झारखंड के जामताड़ा में रेल दुर्घटना में हुई जनहानि से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ है और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
सत्या, संतोष

Share:

Comments

Leave a comment