दस लाख ‘रोजगार कार्यकर्ता’ बनायेगा जागरण मंच

Wasim15 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 15 जनवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने वर्ष 2024 में देशभर में 10 लाख ‘रोजगार कार्यकर्ता’ बनाने का लक्ष्य रखा है जो युवाओं को उद्यमशीलता की ओर प्रोत्साहन और सहायता उपलब्ध करायेंगे।
स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अश्विनी महाजन और सह समंवयक अर्चना मीणा ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत मौजूदा वर्ष में देश के 700 जिलाें में 10 लाख ‘रोजगार कार्यकर्ता’ बनाये जाएंगे। प्रत्येक जिले में कम से कम 1000 रोजगार कार्यकर्ता बनाये जाएंगे। ये कार्यकर्ता युवाओं को उद्यमिता की ओर ले जाने में मदद करेंगे और आवश्यक सहायता देंगे। इसमें जानकारी, तकनीक और धन भी शामिल होगा।

Share:

Comments

Leave a comment