नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में खुले नाले में गिरने से पांच वर्षीय बालक की हुयी मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुये दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष, दिल्ली नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
आयोग की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि सात अक्टूबर, 2024 को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पांच वर्षीय बालक की खुले नाले में गिर जाने से मौत हो गयी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वहां काम करने वाले ठेकेदार ने कथित तौर पर बिना किसी चेतावनी या संकेत लगाये कई जगहों पर नाले को खुला छोड़ दिया था।
दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, डीडीए उपाध्यक्ष को नोटिस

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में महिला ठेकेदार से 25 लाख की कथित रंगदारी मांगने का आरोप, भाजपा नेताओं समेत 12 पर FIR

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश: पूजा-पाठ के बहाने आभूषण ठगने वाली 25 हजार की इनामिया गिरफ्तार

