नयी दिल्ली 18 जून (कड़वा सत्य) शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के निष्कासित महासचिव एवं अखिल भारतीय दंगा पीडित राहत समिति 1984 के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भोगल ने मंगलवार को कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में दिल्ली के सिख समाज के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में वोट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
श्री भोगल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में सिख समाज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को वोट दिया है। सिख समाज कांग्रेस को वोट दे नहीं सकता और आम आदमी पार्टी के पास जा नहीं सकता। उन्होंने दावा कि श्री माेदी के अलावा किसी और प्रधानमंत्री ने सिख समाज के हित में काम नहीं किया है। श्री मोदी ने 1984 के सिख दंगों पर दिल्ली और कानपुर की घटनाओं पर विशेष जांच दल का गठन का किया। दंगा पीड़ितों काे वित्तीय राहत दी गयी है। साहबजादों को उचित सम्मान मिला है।
दिल्ली में सिख समाज के पास भाजपा के अलावा और विकल्प नहीं: भोगल

IIT रोपड़ के ANNAM.AI ने AI के माध्यम से बच्चों में कृषि जागरूकता और सीखने को बढ़ावा देने के लिए AVNI लॉन्च किया

बिहार: सुपौल में श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम

बिहार: सुपौल में बेटे को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

