नयी दिल्ली 16 मई (कड़वा सत्य) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को सिक्किम के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और उनकी सुख- समृद्धि की कामना की।
श्री धनखड़ ने यहां अपने संदेश में कहा कि सिक्किम अपने अप्रतिम सौंदर्य और समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर से भरपूर है । सिक्किम ने जैविक कृषि से अपने आप को समृद्ध किया है। सतत् विकास के प्रति राज्य की जिजीविषा सराहनीय है। यह सिक्किम को प्रगति की नयी ऊंचाइयों तक ले जायेगी।
उन्होंने कहा, “मैं सिक्किम के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देता हूं और उनकी प्रसन्नता एवं समृद्धि की कामना करता हूं।”
सत्या अशोक
कड़वा सत्य
धनखड़ ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश : भरथना में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश: बिजनौर में तालाब से 12 वर्षीय किशोर का शव बरामद, 2 दिन से था लापता; जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश: पार्टी के बहाने बुलाया, नशा कराया और ट्रक के आगे धकेला; भिंड में अंधेकत्ल का खुलासा

