नई दिल्ली, 15 जून (कड़वा सत्य) उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति रविवार को संसद भवन परिसर में नवनिर्मित ‘ प्रेरणा स्थल’ का लाकार्पण करेंगे जहां इस परिसर में पहले अलग-अलग स्थलों पर लगी महापुरुषों की विभिन्न प्रतिमाओं को एक जगह नये व्यवस्थित तरीके से स्थापित किया गया है ।
लोक सभा सचिवालय की शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह कार्यक्रम रविवार शाम साढ़े छह बजे आयोजित किया गया है। इसमें लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्य सभा के उप सभापित हरिवंश एवं संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के द्वार-सात के सामने होगा। कार्यक्रम में राज्य सभा एवं लोक सभा के सभी माननीय सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।
धनखड़ रविवार को संसद भवन परिसर में करेंगे प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

मध्य प्रदेश: कार ओवरटेकिंग को लेकर AAP पार्षद के पति से बर्बरता: लाठी-डंडों से पीटा, धरने पर बैठे समर्थक

बिहार: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, सिपाहियों से बाइक लूटने की कोशिश; तीन बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश: यूपी की राजनीति में एंट्री की तैयारी में जेडीयू, 1 नवंबर को वाराणसी में होगा राज्य स्तरीय सम्मेलन

