नयी दिल्ली,14 जून (कड़वा सत्य) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चिकित्सा कॉलेजों में दाखिला के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट- यूजी) पेपर लीक के आरोपों को खारिज करते हुए विद्यार्थियों को शुक्रवार को आश्वासन दिया कि उनकी सभी चिंताओं का निष्पक्षता और समानता के साथ समाधान किया जाएगा।
श्री प्रधान ने आज ‘एक्स’ पर लिखा, "नीट परीक्षा मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत परीक्षार्थियों के हितों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। मैं परीक्षार्थियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि किसी भी बच्चे के कैरियर के साथ खिलवाड़ नहीं होगा। इस मामले से जुड़े तथ्य माननीय सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान में है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे, सरकार उसे पूरा करेगी। नीट की काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और अब इस दिशा में भ्रमित हुए बिना आगे बढ़ने की आवश्यकता है।"
धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया

Bihar News: बिहार में 12 औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी! ₹132.60 करोड़ का निवेश, 2,500 रोजगार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश: हाथरस में 115वें दाऊजी मेले के लाफ्टर शो में भीड़ बेकाबू, लाठी फटकारने पर मची भगदड़, होमगार्ड घायल

उत्तर प्रदेश: जौनपुर में 15 फरार गैंगस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की गिरफ्तारी की कार्रवाई

