नड्डा ने हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा की सीट से इस्तीफा दिया

Wasim5 March 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 04 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात से उच्च सदन के लिए दोबारा चुने जाने पर अपनी पुरानी सीट से इस्तीफा दे दिया है।
श्री नड्डा ने सोमवार को सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा जिसे स्वीकार कर लिया गया।
श्री नड्डा का हिमाचल प्रदेश की सीट पर कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा था, लेकिन उन्होंने आज ही इस सीट से इस्तीफा दे दिया।
भाजपा नेता को गत 20 फरवरी को गुजरात से उच्च सदन के लिए चुना गया था।
संजीव, उप्रेती

Share:

Comments

Leave a comment