न्यायमूर्ति वराले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

Wasim25 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना भालचंद्र वराले को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक अधिसूचना में न्यायमूर्ति वराले की नियुक्ति से संबंधित घोषणा की गई। न्यायमूर्ति वराले के शीर्ष अदालत में न्यायाधीश पदग्रहण के साथ यहां के लिए स्वीकृत 34 न्यायाधीशों की संख्या पूरी हो जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment