नयी दिल्ली, 22 मई (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय राजधानी के नार्थ ब्लॉक स्थित दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है।
अग्निशमन विभाग को जैसे ही इस धमकी की सूचना मिली, दो अग्निशामक वाहन को मौके पर भेजा गया।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बुधवार को यूनीकड़वा सत्य को बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को तीन बजकर सैंतीस मिनट पर बम की धमकी का ई-मेल मिला। यह ई-मेल मिलने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं। मौके पर सघन जांच-पड़ताल की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह की धमकी राजधानी के स्कूलों, अस्पतालों, तिहाड़ जेल, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को मिल चुकी है।
श्रवण,
कड़वा सत्य
पुलिस नियंत्रण कक्ष को बम से उड़ाने की धमकी

मध्य प्रदेश : 'आओ बैठकर दारू पीते हैं...' पुरानी रंजिश में युवक को बुलाया और दे दी दर्दनाक मौत!

राजस्थान: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, साजिश के तहत पीट-पीटकर की गई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: लंबे समय से बंद डिंडौरी की हेरिटेज लिकर यूनिट फिर शुरू, 12 सदस्यीय समूह को मिली जिम्मेदारी

