बाल अधिकार आयोग का यू-ट्यूब को नोटिस

Wasim11 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली,10 जनवरी (कड़वा सत्य) राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने माता - पुत्र को लेकर अश्लील तथा आपत्तिजनक विषयवस्तु और वीडियो के प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया वेबसाइट यू- ट्यूब को नोटिस जारी किया है और 15 जनवरी तक जवाब देने का कहा है।
एनसीपीसीआर के प्रमुख प्रियंक कानूनगो ने बुधवार को भारत में यू-ट्यूब की ‘सरकारी मामले एवं जन नीति विभाग की प्रमुख’ मीरा चट्ट को एक नोटिस जारी किया और उन्हें 15 जनवरी तक कार्यालय में व्यक्तिगत रुप से पेश होने को कहा।

Share:

Comments

Leave a comment