भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती: राहुल

Wasim17 February 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली 17 फरवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस पर हमला करते हुए आज कहा कि उनकी सोच नफरती है और वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को मिटा या हरा नहीं सकती।
श्री गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गांधी जी के विचारों के प्रसार के लिए बने 'सर्व सेवा संघ' में जाकर वहां लोगों से बात की, जहां उन्हें बताया गया कि गांधी जी के विचारों को रौंदने के लिए बुलडोजर चलाकर सर्व सेवा संघ में रखी बापू की किताबों और तस्वीरों को कैसे बाहर फेंका गया है।
श्री गांधी ने बताया, "आज 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान वाराणसी के 'सर्व सेवा संघ' के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस 'सर्व सेवा संघ' को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार के नफरती बुलडोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया।"
उन्होंने कहा, "लेकिन वे भूल गए कि 'गांधी' एक सोच हैं और सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं। हिंदुस्तान की आत्मा में गांधी हैं। यह देश गांधी की विचारधारा से ही चलता है और हमेशा चलता रहेगा। भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच इसे कभी नहीं हरा सकती।"
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment