भाजपा , तेदेपा , जेएसपी ने मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की

Wasim10 March 20242 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 09 मार्च (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने शनिवार को 2024 के लोकसभा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति व्यक्त की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एन चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा और पवन कल्याण की जेएसपी का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में तेजी आएगी।
श्री शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राजग सर्व-समावेशी राजनीति के एक मजबूत मंच के रूप में लगातार बढ़ रहा है। आज, मोदी जी के नेतृत्व में अपने विश्वास की पुष्टि करते हुए तेलुगु देशम पार्टी और जन सेना पार्टी राजग में शामिल हो गयी हैं।' मैं श्री एन चन्द्रबाबू नायडू और श्री पवनकल्याण का राजग में स्वागत करता हूं। उनके सहयोग से आंध्र प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में तेजी आएगी,'।
तेदेपा प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा , तेदेपा और जेएसपी के बीच गठबंधन सिर्फ एक गठबंधन नहीं है, बल्कि आंध्र प्रदेश और देश की सेवा के लिए प्रतिबद्ध तीन हितधारकों के बीच एक साझेदारी है।
श्री नायडू ने एक्स पर पोस्ट किया 'मुझे विश्वास है कि आंध्रप्रदेश के लोग इस गठबंधन को उनकी सेवा के लिए ऐतिहासिक जनादेश देंगे।
उन्होंने कहा 'एक साथ मिलकर, हम अपने राज्य के लिए विकास और समृद्धि के एक सुनहरे युग की शुरुआत करेंगे।'
'तेलुगु देशम पार्टी आंध्र प्रदेश के विकास और तेलुगु लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।'
श्री नायडू ने कहा 'मैं आज राजग में फिर से शामिल होकर खुश हूं। पवनकल्याण गारू के साथ, मैं जनता की सरकार बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय गृह मंत्री अमितशाह जी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। आंध्र प्रदेश और विकास के एक नए युग की शुरुआत।'
इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्री चंद्रबाबू नायडू और श्री पवन कल्याण के राजग परिवार में शामिल होने के फैसले का स्वागत किया।
श्री नड्डा ने एक्स पर अपने पोस्ट के माध्यम से कहा, 'मैं राजग परिवार में शामिल होने के श्री एन चन्द्रबाबू नायडू और श्री पवनकल्याण के फैसले का तहे दिल से स्वागत करता हूं। माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व के तहत, भाजपा, तेदेपा और जेएसपी हम देश की प्रगति और राज्य तथा आंध्र प्रदेश के लोगों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
डेस्क

Share:

Comments

Leave a comment