भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे: नीति आयोग

Wasim15 January 20241 min read0 viewsदेश

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (कड़वा सत्य) नीति आयोग के सोमवार को जारी एक परिचर्चा पत्र में कहा
गया है कि भारत पिछले नौ वर्षों में 24.82 करोड़ आबादी को 'बहुआयामी गरीबी' से बाहर निकालने में सफल हुआ है।
आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘2005-06 से भारत में बहुआयामी गरीबी’ शीर्षक वाले चर्चा पत्र का निष्कर्ष है कि 2013-14 से 2022-23 के बीच देश में कुल 24 करोड़ 82 लाख लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।
इस चर्चा-पत्र के अनुसार यह सफलता गरीबी के सभी पहलुओं से निपटने के लिये केंद्र सरकार द्वारा उठाये गये विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों के चहले प्राप्त हुई है।
मनोहर.श्रवण

Share:

Comments

Leave a comment